प्रश्न– अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता 2020 कौन हैं?
(A) पॉल आर मिलग्रोम
(B) रॉबर्ट बी विल्सन
(C) मिलग्रोम और विल्सन दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर–(C)
अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2020 विजेता बने हैं–अमेरिकी अर्थशास्त्री पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन। स्टॉकहोम स्थित नोबेल पुरस्कार समिति ने 12 अक्टूबर 2020 को अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के तौर पर मिलग्रो और विल्सन को ऑक्शन थ्योरी (नीलामी सिद्धांत) में सुधार और निलामी के नए स्वरूपों की खोज के लिए यह पुरस्कार देने की घोषणा की।
नोबेल पुरस्कार 2020 के सभी पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में दिए जाएंगे। इन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार के रूप में एक मेडल और 8 करोड़ रुपये मिलेंगे। अर्थशास्त्र के इस पुरस्कार को बैंक ऑफ स्वीडन पुरस्कार के नाम से भी जाना जाता है। बता दे कि अर्थशास्त्र का प्रथम नोबेल पुरस्कार रैगनर फ्रिश व जॉन टिनबरजन को उनके गत्यात्मक इकोनोमीट्रिक मॉडल के लिए 1969 में प्रदान किया गया था।
अर्थशास्त्र के नोबेल के लिए चयनित मिलग्रोम और विल्सन दोनों अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं। उन्होंने संयुक्त रूप से अध्ययन किया है कि नीलामी कैसे काम करती है और साथ ही ऐसी वस्तुओं और सेवाओं के लिए नए नीलामी प्रारूपों की खोज की है, जिन्हें पारंपरिक तरीके से बेचना मुश्किल है, जैसे- रेडियो फ्रिक्वेंसी आदि। उनकी इस खोज से दुनिया भर की सरकारों विक्रेताओं, खरीदारों को लाभ पहुंचा है।
No comments:
Post a comment